Website traffic kaise badhaye
एक ब्लॉगर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है की उसके website traffic को कैसे बढ़ाया जाय। ऐसे में वह तरह तरह के तरीके अपनाता है। आज हम उन्ही में से कुछ ऐसे तरीको के बारे में बात करेंगे। जिसकी मदद से आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर आसानी से ट्रैफिक ला सकते है। अगर आप इन तरीको को ध्यान में रखकर एक ब्लॉग बनाते है तो निश्चित रूप से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ेगी।
1. Write a Long Content
आप जब भी कोई आर्टिकल अपने ब्लॉग के लिए लिखते है, तो वह पुरे टॉपिक को कवर करना चाहिए। देखा गया है जिन ब्लॉग के आर्टिकल में ज्यादा से ज्यादा कंटेंट है उस ब्लॉग या वेबसाइट की Website traffic अपने आप बढ़ जाती है। ऐसा क्यों होता है ये आपको जानना चाहिए। आपका कंटेंट तभी बड़ा हो सकता है जब आप अपने आर्टिकल में किसी चीज को क्रमबद्ध तरीके से विस्तार में बताये।
अगर आपने ऐसा किया है तो आपका आर्टिकल जानकारीपूर्ण होने के साथ साथ बड़ा भी हो जायेगा। और है आपको इस बात का भी ध्यान देना होगा की आपका कंटेंट ने और यूनिक होना चाहिए। क्योंकि गूगल ऐसे ही आर्टिकल को प्राथिमिकता देता है। अगर हो सके तो आप हफ्ते में दो बार अपने ब्लॉग में कमसे कम दो पोस्ट जरूर डाले। इस तरह आप कुछ ही दिनों अपने ब्लॉग के ऊपर अविश्वशनीय ट्रैफिक देखेंगे।
2. Social Media Ka Upyog Kare
अगर आप एक Blogger है और Blogging करते है तो आपको यह जरूर पता होगा की सोशल मीडिया का उपयोग करके आप आसानी से Website Traffic बढ़ा सकते है। आप जब भी कोई पोस्ट लिखते है तो आपको इसे शेयर भी करना चाहिए। आपको लिखने से ज्यादा कंटेंट के प्रमोशन पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने ब्लॉग की ट्रैफिक को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा सकते है। क्योंकि आप अगर प्रमोशन नहीं करते तो लोगो कैसे पता चलेगा की आप के पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी है। आप कंटेंट शेयर करने के लिए Facebook, Google+, Twitter, का सहारा ले सकते है।
3. Choose Right Title
कोई भी आर्टिकल लिखने से पहले आपको एक टाइटल Decide करना होता है। क्योंकि आप इस टाइटल अपना पूरा आर्टिकल लिखते है। किसी भी आर्टिकल का टाइटल यह decide करता है, की इस आर्टिकल में क्या है। जब भी को गूगल में सर्च करता है यह टाइटल सर्च रिजल्ट में आता है। लोग इसे देखके यह तय करते है की इसे पढ़ना है या नहीं। इसलिए आपको एक अट्रैक्टिव टाइटल चुनना चाहिए। साथ ही साथ आप का आर्टिकल उसी टाइटल पर होना चाहिए। अगर आप एक करेक्ट टाइटल और उसे रिलेटेड आर्टिकल लिखते है आपके ब्लॉग पर रीडर की संख्या अपने आप बढ़ जाएगी।
4. Apne Niche Ko Dhyan Rakhe
बहुत सारे लोग ऐसे होते है जो अपने ब्लॉग पर बहुत सारी चीजों के बारे में लिखते है। लेकिन आप बिलकुल ऐसा न करे। आप अपने Blog Niche के अनुशार ही कंटेंट लिखे। अगर आप ऐसा नहीं करते ही तो आप अपने रीडर को खो देंगे। अगर आप का वेबसाइट पर कई प्रकार का कंटेंट है, तो ऐसे में रेडर थोड़ा कंफ्यूज हो जाता है की वास्तव में आपका ब्लॉग किस Niche पर है। इसलिए आपको यह तय करना होगा की आप क्या बताना चाहते है, किस क्षेत्र आपकी knowledge भरपूर है।
5. Place Image in Content
कभी अपने इस बात पर गौर किया है की केवल शब्दों को पढ़ने से ज्यादा तश्वीरे देखकर ज्यादा समझ आता है। इसलिए आप जब एक आर्टिकल लिखे तो इस बात का जरूर ध्यान दे। ऐसा करने से लोगो आर्टिकल के बिच में एक ब्रेक मिल जाता है। क्योंकि एक लम्बे आर्टिकल को पढ़ते पढ़ते थोड़ा बोर हो सकते है। ब्लॉग में इमेज लगाने से आर्टिकल और भी ज्यादा आकर्षक हो जाता है। साथ ही साथ आपका आर्टिकल सर्च इंजन के अनुकूल बन जाता है। इमेज उपयोग करते है तो आप उसमे प्रॉपर टैग का भी यूज जरूर करे। अंत में आपका इमेज डायरेक्ट डाउनलोड नहीं होना चाहिए नहीं तो कॉपीराइट की प्रॉब्लम आ सकती है।
6. Best Keyword Ka Use Kare
Blog Traffic बढ़ने कीवर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन की दृष्टि से ये कीवर्ड अत्यंत महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। ये कीवर्ड वही होते है जिसे लोग सर्च करते है। इसलिए आपको अपने आर्टिकल में प्रॉपर कीवर्ड की रणनीति होनी चाहिए। साथ ही साथ आपको इन कीवर्ड्स को अच्छे से डिस्ट्रीब्यूट करना चाहिए। इन्ही के ऊपर आपका पूरा आर्टिकल लिखा होना चाहिए।
7. Inbound Outbound Link Add Kare
कभी न कभी आपने अपने पोस्ट में अक्सर किसी न किसी प्रोडक्ट के बारे में लिखा होगा। अगर आप ने ऐसा किया है या फिर करना चाहते है। फिर आपको उस प्रोडक्ट का लिंक अपने पोस्ट में ऐड जरूर करना चाहिए। क्योंकि Google इस प्रकार के पोस्ट को बहुत लाइक करता है। क्योंकि ऐसा करके आप बैकलिंक के साथ साथ लोगो को भी आसानी से उस प्रोडक्ट तक पहुंचाते है। Website Traffic बढ़ने के लिए यह कमल का तरीका है।
8. Share Button Add Kare
एक अच्छे पोस्ट और ब्लॉग के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है की आप उसमे सोशल शेयर बटन जरूर ऐड करे। क्योंकि जब लोग आपके पोस्ट को पढ़ते है, और अच्छा लगता है तो उनके लिए शेयर करने का ऑप्शन होना चाहिए। जब वे आपकी पोस्ट को शेयर करेंगे तो कई लोगो के पास पहुंचेगा। इस तरह आपके Website Traffic अपने आप बढ़ जाएगी।
9. Share It Again
जब कभी आप अपने पोस्ट को किसी जगह शेयर करते है, तो हो सकता है आप का पोस्ट कुछ ही लोगो तक पहुंचा हो। इस लिए आपको इसे बार बार शेयर करना चाहिए। इस बात का कुछ लेना देना नहीं की ये पोस्ट कब लिखा गया। आप इसे कभी भी शेयर कर सकते है। ऐसा करने के लिए आपको कभी भी हिचकना नहीं चाहिए। आपके आर्टिकल में अगर दम है तो आप इसे जरूर शेयर करे।
10. Invite For Guest Post
इस तरीके को अपनाकर आप अपने Website Traffic को आसानी से बढ़ा सकते है। क्योंकि जब आप अपने ब्लॉग के लिए गेस्ट पोस्ट Invite करते है तो आपके ब्लॉग पर कंटेंट की मात्रा अपने आप बढ़ जाती है। यह आपके लिए बोनस का काम करता है। क्योंकि इसमें आपका मेहनत नहीं लगता है।
11. Add Video In Article
अपने आर्टिकल में वीडियो का लिंक देना कमाल का आईडिया हो सकता है। आप जब कभी कोई पोस्ट लिखते है तो उसपर एक वीडियो भी जरूर बनाये। इस वीडियो को आप यूट्यूब पर अपलोड कर सकते है। वहा से भी आपको भारी मात्रा में Website Traffic प्राप्त हो सकता है।
12. Website Ka Paid Promotion Kare
Website traffic बढ़ाने यह तरीका भी आप अपना सकते है। इसके लिए आप गूगल एडवर्ड और फेसबुक का सहारा भी ले सकते है। इन जगह पर आप कम बजट में भी अपने वेबसाइट का प्रमोशन कर सकते है। यहाँ पर आप अपने पोस्ट को बूस्ट भी कर सकते है। जिससे वह बहुत सरे लोगो के पास पहुँच सके।
13. Write Guest Post For Website
और सबसे अंत में आप किसी के लिए गेस्ट पोस्ट लिखकर भी अपने Website Traffic को बढ़ा सकते है। ऐसा करने से आपको एक क्वालिटी बैकलिंक मिल जाता है। जिसकी वजह से आपके वेबसाइट पर रीडर की संख्या में वृद्धि हो जाती है।
दोस्तों आज के लिए इतना ही आशा करता हु यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर है इसे लाइक और शेयर जरूर करे।
Amazing Tips, Thank You For Sharing this Neil!! really this is awesome tips sir
waah bhai jabardast post hai ye