Blog niche Kya Hota Hai ?
क्या आप एक ब्लॉगर है ? क्या आप भी ब्लॉग से पैसे कामना चाहते है ? या फिर आप ब्लॉग्गिंग शुरू करना चाहते है ? इन तमाम सवालो का जवाब आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद पता चल जायेगा। मै आपके लिए कुछ ऐसे Blog niche के बारे बताने जा रहा हु। जिसके ऊपर आप ब्लॉग बनाकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते है।
- SEO(search engine optimisation) kaise kare, Short guide hindi me
- wordpress par website banane ke fayede, puri jankari hindi me 2019
BlogNiche का मतलब होता है, जिसके ऊपर आप अपना ब्लॉग बना रहे है। यानि आपके इस वेबसाइट में इसे niche के ऊपर कंटेंट होगा। लोगो के मन में हमेशा यह ख्याल आता है, की किस Niche पर ब्लॉग्गिंग शुरू किया जाय। लेकिन अब आपको ज्यादा परेशां होने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि मै आपके लिए Best 5 Profitable Blog Niche की Category लेकर आया हु। अगर आप इसके ब्लॉग्गिंग करते है तो निश्चित रूप से अच्छा खासा पैसे कमा सकते है।
मैंने आपके संशय के समाधान के लिए इनकी एक केटेगरी तैयार की है, और उसमे कुछ Micro Niche की लिस्ट भी दिया हु। आशा करता हु ये आपके लिए काफी लाभप्रद होगा। चलिए शुरू करते है।
1. Online Business Niche
यह आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। देखा जाय तो इस केटेगरी के ऊपर आपको बहुत सारे पॉपुलर वेबसाइट मिल जायेंगे जो अच्छी इनकम कर रहे है। अगर आप ऑनलाइन सर्च करते है, तो आपको यह बेहतर ढंग से पता होगा। मुझे लगता है कि यह Blog Niche काफी लाभदायक और प्रशिद्ध है। आप इस क्षेत्र के निचे अपना कर्रिएर शुरू कर सकते है। इसके कुछ Niche के बारे में निचे लिखा हु आप देख सकते है।
- ब्लॉग्गिंग की शुरुवात कर सकते है
- इंडिपेंडेंट ब्लॉग बना सकते है।
- ऑनलाइन इ-कॉमर्स वेबसाइट का ऑप्शन।
- सोशल मीडिया के द्वारा मार्केटिंग।
- इंटरनेट पर एजुकेशन के लिए ब्लॉग बना सकते है।
2. Technology Niche
अगर आपको टेक्नोलॉजी का ज्ञान है तो आप इसे उपयोग कर सकते है। इसके ऊपर भी आप एक ब्लॉग बनाकर काम समय में पैसा कमा सकते है। वैसे तो टेक्नोलॉजी एक बहुत बड़ा टॉपिक है, लेकिन मै आपके लिए कुछ चुनिंदा Blog Niche की लिस्ट तैया किया है। निश्चित रूप से यह आपके लिए लाभदायक होगी। अगर आप का मकशद ब्लॉग से पैसा कामना है तो आप इसे बेझिझक चुन सकते है।
- स्मार्ट वाच के ऊपर ब्लॉग बनाये।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बेस्ट ऑप्शन है।
- टेक्नोलॉजी में ड्रोन के ऊपर ब्लॉग बनाना अच्छा रहेगा।
- आप किचन एप्लायंस के बारे में ब्लॉग बना सकते है।
- वीडियो गेम कैसे बनाये।
- टुटोरिअल बनाये।
- वीडियो गेम के बारे में रिव्यु दे।
3. Healthy Food Niche
आज कल के लोग अच्छा पहनने से ज्यादा अच्छा खाना पसंद करते है। खाने के लिए बाजार में बहुत साड़ी चीजे उपलब्ध है। लेकिन उसमे कुछ लाभप्रद और नुकशानदेह भी है। आप इनके ऊपर ब्लॉग बनाकर लोगो को सही चीज सजेस्ट कर सकते है। क्योकि लोग फ़ूड के बारे में सीखना और इसके बारे में जानना पसंद करते है।
- हेल्थी फ़ूड के बारे ब्लॉग बना सकते है।
- फास्ट फूड के ऊपर लिखे।
- आर्गेनिक फ़ूड बहुत ज्यादा पॉपुलर है।
4. Specific Knowledge Niche
बहुत सारे ऐसे लोग होते है, जिनको किसी चीज के बारे में बहुत ही ज्यादा डीप नॉलेज होता है। ऐसे में ये Blog Niche आपके लिए या फिर उन लोगो के लिए काफी बेहतर होगए जो लोग किसी चीज के ऊपर विशिस्ट ज्ञान हो। इस प्रकार का ब्लॉग काफी ज्यादा फेमस होता है। क्योंकि इस प्रकार के ब्लॉग में एक विश्तृत जानकारी होती है। अगर आप के पास भी इस प्रकार का नॉलेज है तो आप भी इस तरह का ब्लॉग बनाकर लोग को कुछ नया सीखा सकते है।
- एक आर्ट ब्लॉग बना सकते है।
- किसी भाषा को सीखाने का ब्लॉग बनाये।
- राइटिंग स्किल के बारे में बता सकते है।
- बच्चों के व्यवहार के बारे में लिखे।
- एक प्रशिद्ध लेखक कैसे बने।
- वेबसाइट डेवलपर बनने के लिए क्या क्या जरुरत होती है।
- किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को कैसे उपयोग करें।
5. Health and Fitness Niche
आज कल के लोग अपने सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते है। ऐसे में आप उन लोगो के लिए इस Blog Niche के ऊपर ब्लॉग बनाकर हेल्थ रिलेटेड टिप्स दे सकते है। आज के समय में इस प्रकार का ब्लॉग काफी जल्दी रैंक होता है। इस प्रकार के ब्लॉग बनाते समय आपको यह धायण रखना होगा की आप उसी Niche को चुने जिसमे आपको पूर्ण ज्ञान हो। इस प्रकार के ब्लॉग में कोई गलत जानकारी न हो। अगर आप इन बातो ध्यान रखकर इस Blog Niche को चुनते है आप बिलकुल काम समय में अच्छी इनकम कर सकते है।
- व्यस्त जीवन में हैल्थी कैसे रहे।
- वजन कम करने की विधि बता सकते है।
- वजन कम करने के लिए क्या खाये।
- किसी बीमारी के इलाज बताये।
- हैल्थी आहार के बारे में बताये।
- पोषण सम्बंधित राय दे सकते है।
- स्वस्थ रहने के लिए योग/व्यायाम सखा सकते है।
आशा करता हु ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। आज हमने कुछ पॉपुलर और प्रॉफिटेबल Blog Niche के बारे में सीखा है। वैसे तो और भी बहुत सारे Blog Niche है। जिसपर आप ब्लॉग बनाकर पैसे कमा सकते है, लेकिन उन सभी को एक आर्टिकल में कवर करना थोड़ा मुश्किल है। अगर आप ऊपर दिए गए टॉपिक और ब्लॉग निच पर एक वेबसाइट बनाते है तो निश्चित ही लाभान्वित होंगे।
Awesome post sir